Press Release
एम्पायर सेंट्रम को ‘महाराष्ट्र के सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक पार्क’ के लिये ‘प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड 2020-21’ प्रदान किया गया
एम्पायर सेंट्रम रियल एस्टेट उद्योग में सबसे सम्मानित नामों में से एक है और यह टाउनशिप आवास, वाणिज्यिक एवं औद्योगिक संपत्ति पर ध्यान केन्द्रित करता है
मुंबई, 14 फरवरी 2022: एम्पायर सेंट्रम को समूचे महाराष्ट्र में सर्वश्रेष्ठ औद्योगिक पार्क होने के लिये प्रतिष्ठित ‘प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड 2020-21’ प्रदान किया गया है। इस पुरस्कार समारोह का संचालन महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल एंड इकोनॉमिक डेवलपमेंट एसोसिएशन और एसएमई चैम्बर ऑफ इंडिया द्वारा13 फरवरी, 2022 को किया गया था।
यह प्रतिष्ठित पुरस्कार महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा राजभवन में कई नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में दिया गया।
‘प्राइड ऑफ महाराष्ट्र अवार्ड’ उद्यमों, संस्थानों और उद्यमियों को आर्थिक, औद्योगिक एवं एसएमई की वृद्धि तथा बुनियादी ढांचे के विकास में उत्कृष्ट उपलब्धि और योगदान के लिये सम्मानित और पुरस्कृत करता है। हर साल सर्वश्रेष्ठ को पुरस्कृत किया जाता है।
इस साल विजेताओं का चयन उच्च प्रोफाइल वाले रियल एस्टेट विशेषज्ञों और उद्यमियों के एक निर्णायक मंडल ने किया था। चयन के मानदंड विभिन्न मापदंडों पर आधारित थे और चयन समिति के विशेषज्ञ विभिन्न कार्यक्षेत्रों से संबंधित थे। सतत् समीक्षा सत्र और विश्लेषण के बाद अनुशंसित उम्मीदवारों को प्रबंधन समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया था।
एम्पायर सेंट्रम के सीईओ और डायरेक्टर श्री अनूप कुमार भार्गव ने पुरस्कार प्राप्त करने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, “हम ऐसा प्रतिष्ठित पुरस्कार पाकर बहुत खुश और सम्मानित महसूस कर रहे हैं। मुंबई के अग्रणी डेवपलर्स में से एक होने के नाते हम विश्व-स्तरीय आवासीय और औद्योगिक परियोजना के निर्माण के साथ प्रीमियम आवासीय ब्राण्ड्स बनाते हैं। इस पुरस्कार ने हमें सफलता का अहसास कराया है और बेहतर काम करने के लिये प्रेरित किया है। ‘प्राइड ऑफ महाराष्ट्र’ पुरस्कार निश्चित रूप से किसी भी व्यक्ति या संस्था के लिये एक अनूठी उपलब्धि है।”







